Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : दादी संग शादी में जा रहे मासूम को गुलदार ने बनाया शिकार

उत्तराखंड : दादी संग शादी में जा रहे मासूम को गुलदार ने बनाया शिकार

घनसाली। भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में बीते शनिवार की शाम गुलदार ने आठ साल के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम अखोड़ी गांव निवासी आठ वर्षीय नवीन पुत्र सोहन सिंह रावत अपनी दादी के साथ गांव के पास में ही शादी में शामिल होने जा रहा था। वह दादी से आगे-आगे चल रहा था। रास्ते में अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। जब दादी शादी समारोह में पहुंची तो उसको नवीन वहां नहीं मिला। उसने परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने नवीन की ढूंढ खोज शुरू की।काफी तलाश के बाद देर रात नवीन का अधखाया शव रास्ते के पास ही झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को मार गिराने की मांग की है।  ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिनों से गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा था। टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ बीके सिंह ने बताया कि अखोड़ी गांव में हुई घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। दूसरी ओर इस घटना से गांव में आक्रोश है। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों को इस तरह मरता नहीं देख सकते। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply