Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड : एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारा!

उत्तराखंड : एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारा!

ऊधमसिंह नगर। आज बुधवार को जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता में मां-बेटी समेत परिवार के लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतकों में दो महिलाएं और दो युवक शामिल हैं। पुलिस को मृतक अंकित की मां और नानी का शव घर पर मिला है। जबकि अंकित और उसके ममेरे भाई उदित के शव नदी किनारे झाड़ियों में बरामद हुए हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों महिला व दोनों युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौजूद है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply