Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : भैंस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, भाजपा नेता की मौत

उत्तराखंड : भैंस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, भाजपा नेता की मौत

हल्द्वानी। सड़कों पर आवारा पशु लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। आवारा पशु कई लोगों की जान भी ले चुके हैं। कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बाजपुर हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर भैंस से टकराकर बाइक सवार भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष संजय राणा (26) पुत्र हुकुम सिंह गांव भटपुरी, बरहैनी बाजपुर निवासी बाइक से हल्द्वानी जाने की बात कहकर निकला था। बरहैनी से निकला संजय गड़प्पू के जंगल में पहुंचा था कि हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गड़प्पू जंगल में सड़क पर अचानक भैंस आ गई। तभी संजय राणा की बाइक बाइक भैंस से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी। इसी वजह से संजय बाइक को काबू नहीं कर सका और अचानक सामने आई भैंस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में भैंस की भी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संजय को रात में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने सड़क पर लहूलुहान पड़ा देखा। आनन-फानन में कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत नाजुक होने पर उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं संजय राणा के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply