Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार: ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लाखों की लूट

हरिद्वार: ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लाखों की लूट

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम के निकट मोरा तारा ज्वेलर्स के शोरूम में हथियारबंद 6 बदमाश दिनदहाड़े लूटपाट कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने शोरूम में बैठे ग्राहकों को डरा धमकाकर और चुप रहने को कहा। बदमाश लाखों के गहने और नकदी लूटकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारियों ने मुआयना किया। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस शोरूम व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। घटना आज वीरवार शाम करीब 4 बजे की है। एक बदमाश ने गार्ड के सिर पर बंदूक तान दी। जबकि अन्य बदमाशों ने शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply