Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: भाजपा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तराखंड: भाजपा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण जहरीला पदार्थ बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश आर्य के परिवार वालों ने बुधवार को महेश के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद लालकुआं पुलिस ने उधम सिंह नगर गोलगेट के पास से महेश आर्य को नशे की हालत में पाया था। जिसके बाद महेश को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। देर रात महेश की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं मंडल अध्यक्ष की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply