Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : गुलदार ने पशु चराते बच्चे पर बोला हमला, मौत

उत्तराखंड : गुलदार ने पशु चराते बच्चे पर बोला हमला, मौत

पौड़ी। जिले के विकासखंड खिर्सू के सिंगोरी ग्राम पंचायत में गुलदार ने एक बच्चे को निवाला बना लिया। बच्चा गांव में समीप जंगल में गाय चराने गया था। जहां घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया।
गुलदार के हमले से साथ आए तीन छोटे-छोटे बच्चे गांव की ओर भागे। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों के पहुंचने तक गुलदार ने उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। घायल को जिला हॉस्पिटल पौड़ी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply