Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोटद्वार: बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौत

कोटद्वार: बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौत

कोटद्वार। पर्वतीय अंचलों में गुलदार की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं कोटद्वार के दुगड्डा गोदी गांव में मंगलवार सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, रीना देवी (39 वर्ष) पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं स्थानीय लोगों में घटना के बाद वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply