Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के पुत्र की मौत

उत्तराखंड : सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के पुत्र की मौत

उधमसिंह नगर। यहां कांग्रेस की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास के बड़े बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बीते बुधवार को कार से जा रहे मालती विश्वास के बड़े बेटे 27 वर्षीय शिवम विश्वास व उनके एक मित्र एक ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिसिटी चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया जहां शिवम ने दम तोड़ दिया। शिवम की मौत की खबर सुनते ही शक्तिफार्म-सितारगंज के तमाम राजनीतिक-सामाजिक लोगों ने मालती विश्वास के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया। शिवम की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply