Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून पहुंचा शहीद टीकम सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

देहरादून पहुंचा शहीद टीकम सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

देहरादून। भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए उत्तराखंड के आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात रहे टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज देहरादून पहुंचा। शहीद टीकम सिंह नेगी का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद टीकम नेगी के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, हर कोई शहीद की शहादत पर गमगीन था।

बता दें कि बीती 3 अप्रैल को भारत चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में स्पेशल मिशन पर गए आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट टीकम सिंह नेगी शहीद हो गए थे। टीकम सिंह नेगी पूर्वी लद्दाख में ड्यूटी में तैनात थे। शहीद टीकम सिंह वर्ष 2011 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनका विवाह वर्ष 2018 में टिहरी के चंबा स्थित ग्राम बादशाहीठौर में हुआ था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और तीन साल के बेटे को छोड़ गए हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply