Monday , February 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : यहां मर्सिडीज कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

उत्तराखंड : यहां मर्सिडीज कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

मसूरी। देहरादून-मसूरी मार्ग पर ऋषि आश्रम के पास देर रात एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर राजपुर से चीता के जवान भी पहुंचे थे। तब बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को हरियाणा से पर्यटक अमित कुमार, आशीष कुमार, प्रवेश और नवीन मसूरी घूमने आए थे। देर रात को मसूरी झील के निकट उनकी मर्सिडीज कार संख्या HR 26 BS 0263 में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण वह गर्म हो रही थी। जिसके कारण वह वापस देहरादून लौट रहे थे। मसूरी कोलूखेत ऋषि आश्रम के पास चाय पीने के लिए सभी लोग कार से उतरे। तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली। मसूरी पुलिस ने बताया कि कार पूरी तरीके से जलकर राख हो चुकी है। लेकिन, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply