केदारनाथ की तरह बदरीशपुरी के भी कायाकल्प की तैयारी
- 400 करोड़ के मास्टर प्लान का प्रस्तुतीकरण कल
- पीएमओ में होगा प्रस्तुतिकरण
- देवस्थानम बोर्ड की बड़ी पहल
देहरादून। केदारपुरी की तर्ज पर बदरीशपुरी भी जल्द आकार लेने जा रही है। 400 करोड़ के मास्टर प्लान का प्रस्तुतीकरण नौ सितंबर को पीएमओ में होगा। प्रधानमंत्री मोदी नई बदरीशपुरी का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के पक्ष में हैं। मास्टर प्लान पर उनकी मुहर लगने की संभावना है। देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद सरकार धामों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना चाहती है। नया मास्टर प्लान इसी महत्वाकांक्षी योजना का एक हिस्सा है।

