Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इस दिन रहें सावधान, जमकर बरसेंगे बदरा!

उत्तराखंड : इस दिन रहें सावधान, जमकर बरसेंगे बदरा!

देहरादून। प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश का अंदेशा जताया है। विभाग ने 29 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि राज्य में बारिश का सिलसिला 25 जून से शुरू हो जाएगा।
राज्य में जून माह की समाप्ति के साथ ही तेज बारिश को लेकर संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आज शनिवार 25 जून से 28 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और 29 जून को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इस महीने के अंत तक होने वाली बारिश का ज्यादा असर कुमाऊं रीजन पर दिखाई देगा। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply