उत्तरकाशीउत्तराखण्डचमोलीचर्चा मेंदेहरादूनपिथौरागढ़बागेश्वरराज्यरुद्रप्रयाग

उत्तराखंड : गर्मी का रेड अलर्ट जारी, चार दिन पहाड़ भी तपेंगे और हिमस्खलन का मंडराया खतरा

देहरादून। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जंगलों में लगी आग से वातावरण में बढ़ी गर्मी के कारण बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज शनिवार से लेकर 12 अप्रैल तक पर्वतीय जिलों में तापमान के सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बढ़ते पारे की वजह से फसलों और सब्जियों को भी भारी नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने बताया कि 9, 10, 11 और 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में सामान्य से बहुत ज्यादा तापमान रहने का अनुमान है। इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ने की आशंका है। फसलों और सब्जियों पर भी गर्मी का असर दिखेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों (3500 मीटर से ज्यादा) वाले इलाकों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन होने का भी खतरा है। 

Leave a Reply