Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी विधायक जोशी तीन दिन के लिए सेल्फ होम क्वारंटीन

मसूरी विधायक जोशी तीन दिन के लिए सेल्फ होम क्वारंटीन

देहरादून। राजधानी और मसूरी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे मसूरी के विधायक गणेश जोशी कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की आशंका के चलते तीन दिन के लिए होम क्वारंटीन हो गए हैं।
मसूरी विधायक बीते दिनों देहरादून और मसूरी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह कुछ कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में भी आए हैं। सुरक्षा के तौर पर वह तीन दिन के सेल्फ होम क्वारंटीन में रहेंगे। वह कल बृहस्पतिवार से शनिवार तक होम क्वारंटीन रहेंगे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply