Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : ग्रेड पे को लेकर फिर सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मियों के परिजन

उत्तराखंड : ग्रेड पे को लेकर फिर सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मियों के परिजन

देहरादून। लंबे समय से लंबित ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के परिवार के लोगों ने राजधानी में फिर आंदोलन शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में आज सोमवार को आंदोलनकारियों ने 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच कर गए। वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारी अपने बच्चों को लेकर कूच के लिए पहुंचे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 21 अक्टूबर को पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक इसका शासनादेश जारी ही नहीं हुआ है। जिसे लेकर परिजनों में नाराजगी है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply