Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून से दिल्ली-मुंबई के लिए नई हवाई सेवा शुरू

देहरादून से दिल्ली-मुंबई के लिए नई हवाई सेवा शुरू

देहरादून। आज गुरुवार को दिल्ली और मुंबई के लिए देहरादून से नई हवाई सेवा शुरू हो गई। गो एयरलाइंस इंडिया पहली बार दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक विमान का संचालन करने जा रही है। आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया।
एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि विमानन कंपनी की सेवाएं शुरू होने से हवाई यात्रियों को लाभ मिलेगा। गो एयरलाइंस के एयरपोर्ट हेड राहुल भटकोटी ने बताया कि सुबह 11.30 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए विमान उड़ेगा। जबकि जौलीग्रांट से दिल्ली के लिए दोपहर 12.45 बजे विमान रवाना होगा। इसी दिन दिल्ली से देहरादून के लिए 1.30 बजे विमान चलेगा और देहरादून से दिल्ली के लिए तीन बजे चलेगा। जबकि मुंबई से देहरादून के लिए दोपहर 1.50 बजे विमान रवाना होगा। उसी दिन शाम 4.35 बजे देहरादून से मुंबई के लिए रवाना होगा।
उन्होंने बताया कि गो एयरलाइंस की 38 स्थानों के लिए हवाई सेवा संचालित है। जिसमें 28 घरेलू और 10 इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं। गौरतलब है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट में नया टर्मिनल भवन बनने से यात्री आवाजाही क्षमता पांच गुना बढ़ गई है। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply