पहाड़ में नहीं रुक रहा गुलदार का ‘आतंक’
team HNI
July 25, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, रुद्रप्रयाग
169 Views
रुद्रप्रयाग जिले में गुलदार ने डेढ़ साल की बच्ची को बनाया निवाला
- प्रदेश में हर सप्ताह जंगली जानवरों के हमले से जान गंवा रहे हैं लोग
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ों में क्या हो रहा है। कुछ तो करो सरकार। वन महकमा का तामझमा रखा क्यों है। फायर सीजन में न तो ये आग बुझा कसते हैं और न ही जंगली जानवरों से लोगों की हिफाजद कर सकते हैं। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों मंे हर सप्ताह जंगली कोई न कोई जंगली जानवरों का शिकार हो रहा है या जिंदगीभर के लिए अपंग हो रहा है। रुद्रप्रयाग सिल्ला-ब्राह्मण गांव में शनिवार रात को गुलदार ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। गुलदार घर के आंगन से बच्ची को उठा ले गया। देर रात को बच्ची का शव घर से काफी दूर मिला। शुक्रवार को गुलदार ने इसी क्षेत्र में एक महिला पर हमला किया था।
2021-07-25