Thursday , June 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : एक मार्च से खुलेंगे सभी विवि और डिग्री कॉलेज

उत्तराखंड : एक मार्च से खुलेंगे सभी विवि और डिग्री कॉलेज

देहरादून। प्रदेश में एक मार्च से सभी विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज खुल जाएंगे। आज बुधवार को इसके आदेश जारी हो गए हैं।
प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने इसके आदेश जारी किए। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में सभी विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज बंद कर दिए गए थे। हालांकि 5 दिसंबर को यूजी और पीजी के प्रयोगात्मक विषय वाले छात्रों के लिए महाविद्यालय खोले गए थे, लेकिन अब सभी छात्र-छात्राओं के लिए विवि और कॉलेज खोले जाएंगे। कॉलेज खुलने पर कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में 105 सरकारी महाविद्यालय और 18 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं। सभी महाविद्यालयों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनके खुलने पर सभी छात्र महाविद्यालय आ सकेंगे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply