Monday , April 29 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / राज्य की पहली महिला कमांडो दस्ता व स्मार्ट चीता पुलिस फोर्स उत्तराखण्ड पुलिस में शामिल

राज्य की पहली महिला कमांडो दस्ता व स्मार्ट चीता पुलिस फोर्स उत्तराखण्ड पुलिस में शामिल

देहरादून-पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को महिला कमांडो दस्ता व स्मार्ट चीता पुलिस फोर्स उत्तराखंड पुलिस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्कूलों एवं कॉलेजों की छात्राओं को भी प्रारंभिक आत्मरक्षा के गुर सिखाने जरूरी हैं। बेटियों को मोटिवेशन देना समाज की आवश्यकता है। सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में प्रदेश में बेटियों को आत्मरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षित किया जाए। सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक प्रयास कर रही है। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को चलाने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि महिला कमांडो फोर्स का शुभारंभ करने वाला उत्तराखंड चौथा राज्य है। जहां पुलिस में महिला कमांडो दस्ता शामिल है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महिला पुलिस कार्मिकों के कमांडो व चीता पुलिस दस्ते के गठन से राज्य की महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास एवं मनोबल बढ़ेगा।

उत्तराखण्ड की पहली महिला कमांडो दस्ता अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिला कमांडो दस्ते का विस्तार किया जाएगा। महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह कदम कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महिला कमांडो दस्ते को निशुल्क प्रशिक्षित करने पर मोटिवेटर शिफूजी शौर्य भारद्वाज का आभार भी जताया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने चमोली आपदा में सर्च और रेस्कयू अभियान की कमान संभालने वाली पांच महिला अधिकारियों की विशेष सराहना की। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर देहरादून के 148 (118 पुरुष व 30 महिला) चीता पुलिस को आठ जनवरी से छह फरवरी तक पीटीसी नरेंद्रनगर, आरटीसी देहरादून में एक माह और अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया।

चीता पुलिस की कानून व्यवस्था में भूमिका, घटनास्थल पर रिस्पांस टाइम, साक्ष्य संरक्षण, पेट्रोलिंग, भीड़ नियंत्रण, विभिन्न अपराधों पर की जाने वाली कार्रवाई, महिला, वृद्धों एवं बच्चों के साथ व्यवहार, साइबर क्राइम, सीसीटीवी मॉनिटियरिंग, सोशल मीडिया-मीडिया प्रबंधन, फोटोग्राफी, फोरेंसिक साइंस, शस्त्र प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कमांडो प्रशिक्षक शिफूजी शौर्य भारद्वाज, सैन्य अधिकारी रूबीना कार्की, स्मार्ट चीता पुलिस के व्यवहारिक एवं आंतरिक प्रशिक्षण में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी चंदन सिंह, सूरज सिंह एवं शिव सिंह को बेस्ट स्मार्ट चीता पुलिसिंग के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया। साथ ही समस्त महिला कमांडो के उत्साहवर्धन के लिए महिला उपनिरीक्षक पूजा रानी को मेडल प्रदान किया। इस दौरान विधायक विनोद चमोली, महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल, मुख्यमंत्री के सैन्य सुरक्षा सलाहकार ले.ज. (रिटा.) जेएस नेगी, सचिव गृह नितेश झा भी उपस्थित रहे।

About team HNI

Check Also

Election 2024: पीएम मोदी इस दिन उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, यहां करेंगे जनसभा को संबोधित

देहरादून। उत्तराखंड में पहले चरण के साथ ही 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के …

Leave a Reply