Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पिंडर घाटी में 19 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

पिंडर घाटी में 19 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

  • यहां के लोग आए दिन लाइट गुल होने से परेशान

ग्वालदम। पिंडर घाटी में आए दिन बिजली की लचर सप्लाई से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन यहां को लोगों को कभी बिजली की आंख मिचैली तो कभी बिजली की अघोषित कटौती तो कभी यहां ग्रिड ही फेल हो जाता है। विद्युत निगम के अधिकारी है कि सुनने को ही तैयार नहीं हैं। जिस कारण यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार रात को देवाल, थराली और नारायणबगड़ तीन ब्लाॅकों में अंधेरा पसरा रहा। लोगों यहां अंधेरे के साए में जीने को मजबूर हैं। कोविड-19 के कारण स्कूल के बच्चों को आॅनलाइन कलास चल रही हैं। लेकिन यहां लाइट नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई चैपट हो गई हैं। फोटो स्टेट, बैंकों का संचालन लाइट नहीं होने की वजह से ठप पड़ गए हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे से गुल लाइट करीब 19 घंटे बाद पौने 12 बजे बहाल की गई।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply