Sunday , April 14 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के सीएम ने दिया इस्तीफा, चार माह के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

उत्तराखंड के सीएम ने दिया इस्तीफा, चार माह के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

  • आज मिलेगा प्रदेश को 11वां मुख्यमंत्री

देहरादून। शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम ने इस्तीफा की वजह से जुड़े सवाल पर कहा कि सांविधानिक संकट खड़ा न हो, इसे देखते हुए प्रदेश हित में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया। पार्टी ने सभी विधायकों को सूचना भेज दी है। सभी विधायकों को अपराह्न तीन बजे तक पहुंचने को कहा गया है। इस्तीफा देने से पहले सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में सीएम ने अपने करीब चार माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। विभिन्न विभागों में 22340 पदों पर नियुक्तियां और कोविड महामारी से प्रभावित व्यवसायों को दो हजार करोड़ की राहत दिए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार अगले छह माह के भीतर नियुक्तियां देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष कोरोना काल में सरकार ने लोगों को 1298 करोड़ से ज्यादा की सहायता दी है।
मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि नया सीएम जो भी होगा, वह विधायक दल से होगा।
विदित हो कि राजनैतिक महत्वाकांक्षा ने 21 साल के गबरू जवान उत्तराखंड को बुढ़ा बना दिया है। इन 21 सालों में उत्तराखंड को 11 वां सीएम मिलने जा रहा है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply