Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, 3 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी, 3 युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस ने एक स्पा सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में स्पा सेंटर की दो संचालिका फरार हैं।पुलिस के मुताबिक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त टीम ने कोटद्वार में स्पा सेंटर पर छापेमारी की तो जिस्मफरोशी के पूरे धंधे का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि देवी रोड पर स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर के खिलाफ पिछले काफी दिनों से इस तरह की शिकायत मिल रही थी।बीते दिनों राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल जब कोटद्वार दौरे पर आई थी तो उन्होंने भी इस बात का जिक्र किया था कि प्रदेशभर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहे हैं। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस ने साथ क्रिस्टल स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां से 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में स्पा सेंटर की फरार दो संचालिकाओं की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply