Friday , May 3 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / पैगंबर पर टिप्पणी के बाद भाजपा प्रवक्ता नूपुर 6 साल के लिए सस्पेंड

पैगंबर पर टिप्पणी के बाद भाजपा प्रवक्ता नूपुर 6 साल के लिए सस्पेंड

दिल्ली। भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। नूपुर ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है। भाजपा ने कहा कि हम सभी धर्मों और उनके पूज्यों का सम्मान करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक लेटर जारी कर कहा- भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है। भाजपा ने नूपुर शर्मा के सस्पेंशन का लेटर जारी कर दिया है।भाजपा ने नूपुर शर्मा के अलावा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई की है। जिंदल को भी पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। नूपुर के बयान का समर्थन करते हुए जिंदल ने ट्वीट किया था। वहीं जिंदल ने कहा है कि उनकी टिप्पणी का उद्देश्य किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आजादी के 75वें साल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना लगातार मजबूत हो रही है। हमारी पहली प्राथमिकता अखंड भारत और विकास है। देश की एकता बनी रहे, इसलिए हम लगातार काम कर रहे हैं।भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विवादित टिप्पणी के बाद बयान जारी किया। पार्टी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। भाजपा ऐसी किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती।पैगंबर साहब पर बयान के बाद नूपुर शर्मा को सोशल मीडिया पर रेप और हत्या की धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस से भी की थी। वहीं शर्मा के बयान के विरोध की वजह से ही कानपुर में पिछले दिनों हिंसा हुई। यहां मुस्लिम संगठनों ने बंद बुलाया था।इधर नूपुर शर्मा के बयान पर राजस्थान के बूंदी के मौलाना मुफ्ती नदीम ने कहा कि जो भी पैगंबर साहब के खिलाफ बयान देगा, उसकी आंखें नोच लेंगे और हाथ तोड़ देंगे। कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए नदीम ने कहा कि अगर पैगंबर साहब के खिलाफ बयान देना कानूनन सही है, तो हम उस कानून का विरोध करते हैं।एक न्यूज डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका मुस्लिम समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। पिछले दिनों शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। शर्मा पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply