सीएम पद के लिये प्रेमचंद ने पेश की दावेदारी, राजनाथ से मिलकर रखा अपना पक्ष
team HNI
March 16, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
130 Views
देहरादून। आज बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की और सीएम पद के लिये अपनी दावेदारी पेश की।
इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने प्रेमचंद को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित होने और उत्तराखंड में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के लिए बधाई दी| भेंट के दौरान राजनाथ और प्रेमचंद के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य समेत विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई। अग्रवाल ने सीएम पद के लिए भी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि वह खुद को सीएम पद की रेस में मानते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा।
इससे पहले अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की थी। बिरला ने अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने जाने पर बधाई दी।
ASSEMBLY ELECTIONS bjp PREMCHAND AGARWAL rajnath singh RISHIKESH 2022-03-16