Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सस्पेंस खत्म, एक बार फिर धामी बने सीएम

सस्पेंस खत्म, एक बार फिर धामी बने सीएम

  • उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर, विधायक दल के नेता चुने गए

देहरादून। आज सोमवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे रहा। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ उत्तराखंड को 12वें मुख्यमंत्री के रूप में  पुष्कर सिंह धामी का चेहरा मिल गया है।
बीते 10 मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। उत्तराखंड में सीएम को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हुआ। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। और उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है। धामी के हाथ विधानसभा चुनाव में निराशा लगी थी। खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया।  
प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड के 20 साल के इस सफर में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले हैं। जिसमें भाजपा ने सात मुख्यमंत्री दिए हैं, तो कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। हालांकि भाजपा शासन के पांच साल के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply