Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के लिये अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को 28 करोड़ मंजूर

देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के लिये अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को 28 करोड़ मंजूर

देहरादून। रेल मंत्रालय द्वारा देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के लिए हरिद्वार जिले के चार गांवों की अधिग्रहित की गयी भूमि के स्वामियों को मुआवजे की निर्धारित राशि 28.31 करोड़ स्वीकृत की गई है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से और फिर 06 अगस्त को रेल मंत्री से हुई चर्चा के दौरान इसका अनुरोध किया था।  धनराशि स्वीकृत करने पर धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply