उत्तराखंड रोडवेज में खुला नौकरी का पिटारा, भर्ती को लेकर यूनियन का विरोध
team HNI
November 13, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, रोज़गार
285 Views
देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज में 500 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती की तैयारी चल रही है। यह भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से होगी। दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारी यूनियनें आउटसोर्स भर्ती का विरोध कर रही हैं। रोडवेज के पास 1200 से ज्यादा बसों का बेड़ा है। लेकिन बसें चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में ड्राइवर-कंडक्टर नहीं हैं। लिहाजा, प्रबंधन ने आउटसोर्स से भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया। लेकिन रोडवेज यूनियनें भर्ती का विरोध कर रही हैं। इसे देखते हुए बोर्ड ने पुन: परीक्षण के बाद प्रस्ताव तैयार करने के लिए समिति बनाई है।
jobs uttarakhand 2021-11-13