Monday , September 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

गोपेश्वर। चमोली जिले के गोपेश्वर में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना नंदा नगर घाट पर देर रात सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार 300 मीटर नीचे पलट कर गिर गई है, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। बताया गया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर घाट लाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी (42) पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी, ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट, राकेश सती (51) पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली, ललित प्रसाद (57) पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जिला चमोली के रूप में हुई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply