Friday , May 3 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / यात्रियों को होगी भारी परेशानी, उत्तराखंड में बसों का संचालन ठप, जानिए क्‍या है वजह

यात्रियों को होगी भारी परेशानी, उत्तराखंड में बसों का संचालन ठप, जानिए क्‍या है वजह

देहरादून। उत्तराखंड में आज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन शुक्रवार को ठप है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार और श्रीनगर डिपो से अब तक किसी बस का संचालन नहीं हुआ।
दिल्ली, चंडीगढ़, सहारनपुर, मेरठ, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अम्बाला, बरेली, मुरादाबाद समेत सभी लंबी दूरी के मैदानी मार्गों पर भी बस संचालन ठप है।

दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार को प्रबंधन से वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा वार्ता को बुलाया था। लेकिन फिर बात नहीं बनी। उधर, संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं।

वहीं करीब 3000 संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण व तत्काल 500 बसों की खरीद की मांग को लेकर रोडवेज के पांच कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार से आंदोलन शुरू किया हुआ है। सोमवार को टनकपुर मंडल और मंगलवार को नैनीताल मंडल में एक दिन की हड़ताल रही और बस संचालक शत प्रतिशत ठप रखा गया।शुक्रवार को देहरादून मंडल में एक दिन की हड़ताल का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है और 31 जनवरी की मध्य रात्रि 12 बजे से पूरे प्रदेश में बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी हुई है। इससे घबराए प्रबंधन ने सुलह वार्ता के प्रयास करते हुए कर्मचारियों से बुधवार शाम वार्ता की थी, जो विफल रही थी।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply