Sunday , May 5 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए इन्हे मिला राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक

उत्तराखंड : विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए इन्हे मिला राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक

देहरादून। गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी 2023 के अवसर पर उत्तराखण्ड होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है। उत्तराखंड से फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर देवेंद्र सिंह और प्रताप सिंह राणा को, लिडिंग फायरमेन श्याम सिंह, दिनेश चंद्र पाठक और लक्ष्मण सिंह नेगी को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया। डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव और राजीव बलूनी को, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (एचजी) गोविंद सिंह खाती और पलाटून कमांडर (एचजी) राजपाल सिंह राणा को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया।

आपको बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षकों के कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर 47 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक 07 कर्मियों को दिया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 38 कर्मियों को उनकी सेवाओं के विशिष्ट और मेधावी रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है।

इसके अलावा गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर 55 कर्मियों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड से अग्निशमन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर देवेंद्र सिंह और प्रताप सिंह राणा को राष्ट्रपित के अग्निशमन सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक लिडिंग फायरमेन श्याम सिंह, दिनेश चंद्र पाठक और लक्ष्मण सिंह नेगी को प्रदान किया गया।

उत्तराखंड से विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा पदकविशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा पदक डिप्टी कमांडेंट जनरलए एचजी और सीडी अमिताभ श्रीवास्तव और राजीव बलूनी को प्रदान किया गया। इसी श्रेणी में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा पदक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी; एचजीद्ध गोविंद सिंह खाती और पलाटून कमांडर (एचजी) राजपाल सिंह राणा को प्रदान किया गया।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply