Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड पुलिस : दारोगाओं सहित 19 कर्मियों को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट

उत्तराखंड पुलिस : दारोगाओं सहित 19 कर्मियों को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में सिविल पुलिस, एलआईयू और पीएसी में तैनात सब-इंस्पेक्टरों को प्रमोशन का तोहफा दिया गया है। 10 सब-इंस्पेक्टरों को पीएसी प्लाटून कमांडर और एलआईयू से पदोन्नति देकर सिविल इंस्पेक्टर बनाया गया है। जबकि 8 उपनिरीक्षकों को सशस्त्र बल व यातायात और पीएसी का प्लाटून कमांडर से दलनायक में प्रमोशन किया गया है। वहीं एक सिविल दारोगा को एलआईयू सब-इंस्पेक्टर में पदोन्नति दी गई है।
लंबे समय से पीएसी व सहित अन्य कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ नहीं हो पाया था। इसके बाद समीक्षा बैठक में विभागीय प्रमोशन में आने वाली तमाम बाधाओं को खत्म करने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। जिसके बाद अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है।

सिविल पुलिस में इंस्पेक्टर प्रमोशन पुलिस कर्मी
1-अशोक कुमार -पिथौरागढ़
2-सदानंद -हरिद्वार
3- त्रिलोचन जोशी -नैनीताल
4-संजीव कुमार -नैनीताल
5-हरीश राम -पिथौरागढ़
6-वृजमोहन सिंह राना -चमोली
7-इंद्रजीत -बागेश्वर
8-राकेश कुमार -हरिद्वार
9-राकेश चन्द्र भट्ट -देहरादून
10-उमराव सिंह -चंपावत

सशस्त्र पुलिस/यातायात/ प्लाटून कमांडर से दलनायक पदोन्नति
1-ललित मोहन देवड़ी -31वीं वाहिनी पीएसी
2-आरती भट्ट -31वीं वाहिनी पीएसी
3-अनुपमा राणा -अभिसूचना मुख्यालय
4-निर्मला राणा -40वीं वाहिनी पीएसी
5-कविन्द्र सजवाण -एसडीआरएफ वाहिनी
6-मधु रावत -40वीं वाहिनी पीएसी
7-महिपाल सिंह -आईआरबी द्वितीय
8-कर्ण सिंह -एसडीआरएफ वाहिनी
9-सचिन चौहान उपनिरीक्षक -एसपी (आर) 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply