Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : इन चार पहाड़ी जिलों में आज होगी बारिश और बर्फबारी!

उत्तराखंड : इन चार पहाड़ी जिलों में आज होगी बारिश और बर्फबारी!

देहरादून। प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में आज बुधवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। वहीं, निचले व मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड में इजाफा होने का अनुमान है।  इसके साथ राज्य के मैदानी इलाकों में आज बुधवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। हालांकि राजधानी सहित पहाड़ी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply