Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कार खाई में गिरी, शिक्षक दंपती की मौत

कार खाई में गिरी, शिक्षक दंपती की मौत

नई टिहरी। देवप्रयाग के निकट कार खाई में गिरने से शिक्षक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दंपति पौड़ी से देहरादून जा रहे थे। महिला ने कुछ दिन पहले ही कार चलानी सीखी थी। मृतक दंपती की पहचान रविंद्र सिंह (48) पुत्र रणजीत सिंह और सुषमा (44) पत्नी रविंद्र सिंह के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के समय महिला कार चला रही थी। ग्राम प्रधान उज्याड़ी ने भी पुलिस को बताया कि महिला सुषमा कुछ दिनों से कार चलना सीख रही थी। सुषमा पौडी जिला स्थित प्राथमिक विद्यालय ल्वली बड़गांव में प्रधानाध्यापिका थी। रविंद्र सिह जूनियर हाईस्कूल देहलचैरी बाड़ा में शिक्षक थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply