Saturday , June 6 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड: मंदिर में घुसकर बदमाशों ने की पुजारी की हत्या, खून से लथपथ शव मिला

उत्तराखंड: मंदिर में घुसकर बदमाशों ने की पुजारी की हत्या, खून से लथपथ शव मिला

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी। आशंका है कि मंदिर में चोरी के दौरान बदमाशों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर स्वामी संजय सैनी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गोधना मुजफ्फरनगर निवासी राजवीर (65)पिछले करीब दो महीनों से खाटू श्याम मंदिर में सेवा कर रहे थे और रात में वहीं प्रांगण में सोते थे। शनिवार रात भी वह मंदिर परिसर में सोए हुए थे। रविवार सुबह एक ग्रामीण जब मंदिर पहुंचा तो उसने राजवीर को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने गांव में सूचना दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी व भिक्कमपुर चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बदमाश चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे होंगे। इस दौरान सेवादार के जागने और विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …