उत्तराखंड : आज बरामद हुआ नदी में बहे युवक का शव
team HNI
July 29, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, पिथौरागढ़, राज्य
162 Views
पिथौरागढ़। आज गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने धारचूला के गलाती में नदी के तेज बहाव में बहे युवक का शव बरामद कर लिया है।
युवक के शव को नदी से बाहर निकालने में एसडीआरएफ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब है कि गलाती निवासी गोपाल सिंह (38) बुधवार को धारचूला बाजार से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पांव फिसलने से वह नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही धारचूला से एसडीआरएफ की टीम बुधवार शाम घटनास्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने और रात का समय होने कारण युवक का पता नहीं चल पाया। आज सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम ने तेज बहाव के बीच विषम परिस्थितियों के बावजूद रोप की मदद से युवक के शव को बरामद कर पुलिस के सुपर्द कर दिया।
Pithoragarh RIVER uttarakhand 2021-07-29