Sunday , May 5 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : नये सीएम पुष्कर का आज शनिवार को नहीं होगा शपथ ग्रहण समारोह

उत्तराखंड : नये सीएम पुष्कर का आज शनिवार को नहीं होगा शपथ ग्रहण समारोह

देहरादून। भाजपा विधायक दल की बैठक में खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।
आज शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। पहले शनिवार की शाम ही पुष्कर सिंह धामी नए सीएम के रूप में शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
आज तीन बजे देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के दौरान सभी ने उनके नाम पर सहमति जताई। हालांकि शुरुआती दौर में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का नाम कहीं भी चर्चा में नहीं था। इस मौके पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने मुझे जनता की सेवा का मौका दिया। जनता के जो भी मुद्दे हैं उनका समाधान किया जाएगा। हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है। वह इस भरोसे पर खरे उतरेंगे। वह राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद संभालेंगे।
पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है। उन्होंने 1990 से 1999 तक जिले से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों में रहकर विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। कुशल नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता एवं साहस के कारण वह दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
उन्होंने वर्ष 2002 से 2008 तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण कर युवा बेरोजगार को संगठित कर कई विशाल रैलियों और सम्मेलनों का आयोजन किया।  इस दौरान उन्होंने स्थानीय युवाओं को राज्य के उद्योगों में 70 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में सफलता प्राप्त की। इसी क्रम में उन्होंने दिनांक 11 जनवरी 2005 को प्रदेश के 90 युवाओं के साथ विधानसभा का घेराव करने के लिए ऐतिहासिक रैली की। जिसे युवा शक्ति प्रदर्शन के रूप में उदाहरणस्वरूप आज भी याद किया जाता है। भाजपा सरकार में 2010 से 2012 तक शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यशील रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान किया। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। वर्तमान में वह खटीमा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply