Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ब्रेकिंग न्यूज… उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

ब्रेकिंग न्यूज… उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

  • भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हुआ नए सीएम के नाम का ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद आज शनिवार को नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी को नया सीएम बना दिया गया है।
आज भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे हैं। इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उत्तराखंड का नया मुखिया विधायक मंडल दल की बैठक में चुना जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर ने बैठक से पहले तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक, मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर दो बजे से शुरू हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 2.30 बजे पहुंचे। 
बैठक के लिए मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल, विधायक पुष्कर सिंह धामी और यतीश्वरांनद भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौकिश भी बैठक के लिए पहुंचे हैं। विधायक पुष्कर सिंह धामी को बैठक में नया मुख्यमंत्री बना दिया गया है। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से भाजपा के विधायक हैं।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply