Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज 50 लोग मिले पॉजिटिव

उत्तराखंड : आज 50 लोग मिले पॉजिटिव

देहरादून। प्रदेश में कोरोना का असर कम होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 50 लोग संक्रमित मिले हैं और कहीं से मौत की खबर नहीं है। इनके अलावा 33 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
आज मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अल्मोड़ा जिले से पांच, बागेश्वर जिले से एक, चमोली जिले से एक, चंपावत जिले से 8, देहरादून जिले से आठ, हरिद्वार जिले से 7, नैनीताल जिले से 9, पौड़ी गढ़वाल से दो, पिथौरागढ़ से एक, उधम सिंह नगर से 7, उत्तरकाशी जिले से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। बीते 24 घंटे में टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग से एक भी केस सामने नहीं आया है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply