Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज मिले संक्रमण के 56 नए केस, 2 मरीजों की मौत

उत्तराखंड : आज मिले संक्रमण के 56 नए केस, 2 मरीजों की मौत

देहरादून। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 56 संक्रमित मिले हैं। वहीं आज गुरुवार को 2 मरीजों की मौत की खबर है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 649 पहुंच गई है। 
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज गुरुवार को 24,759 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज अल्मोड़ा में छह, चमोली और चंपावत में एक-एक, देहरादून में 18, हरिद्वार में दो, नैनीताल में नौ, पिथौरागढ़ 10, टिहरी में तीन और उत्तरकाशी में छह संक्रमित मिले हैं। वहीं चार जिलों बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply