उत्तराखंड : आज सोमवार दोपहर तक मिले 25 नए केस, कुल मरीज हुए 1380
team HNI
June 8, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
142 Views
देहरादून। उत्तराखंड में आज सोमवार दोपहर तक कोरोना संक्रमण के 25 नए केेस सामने आए हैं। जिसके बाद अब राज्य में मरीजों की संख्या 1380 हो गई है। अब तक 663 मरीज ठीक को चुके हैं।
आज सोमवार दोपहर जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में बागेश्वर, चंपावत व रुद्रप्रयाग में दो, चमोली, देहरादून, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में एक, पौड़ी में चार, टिहरी में तीन और हरिद्वार में आठ संक्रमित मिलने की सूचना दी गई है। हरिद्वार में मिले केवल एक संक्रमित को छोड़कर बाकी सभी प्रवासी उत्तराखंडी हैं।
2020-06-08