Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : इन पांच जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

उत्तराखंड : इन पांच जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट आने से सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के पांच जिलों में आज यानी शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में पांच और छह मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश और गर्जन होने की संभावना है। जबकि सात मई को सभी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ एक स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply