उत्तराखंड : आज रविवार को मिले 22 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं
team HNI
August 1, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हेल्थ
162 Views
देहरादून। आज रविवार को उत्तराखंड में 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 45 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 609 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज रविवार को 21,238 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। आज चंपावत और नैनीताल में एक-एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार और पौड़ी में दो-दो, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में चार-चार संक्रमित मिले हैं।
corona coronavirus COVID19 uttarakhand 2021-08-01