Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : इन छह जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

उत्तराखंड : इन छह जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी

देहरादून। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप की आंख-मिचौनी जारी है। बीते दो दिन हुई भारी वर्षा-ओलावृष्टि के बाद से ज्यादातर क्षेत्रों में पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक कम बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ झमाझम हल्की बारिश की संभावना के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर और राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/आंधी/बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply