Thursday , June 4 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी, इन जिलों में तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी, इन जिलों में तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मई में ही मानसून जैसे हालात हो गए हैं। प्रदेशभर में बादल मंडरा रहे हैं और वर्षा के दौर जारी हैं। कहीं-कहीं तेज बारिश, ओलावृष्टि से जनजीवन भी प्रभावित है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान है। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

गौर हो कि, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। बारिश श्रद्धालुओं की यात्रा में खलल पैदा कर सकती है, क्योंकि चारधाम यात्रा मार्गों पर बारिश से भूस्खलन और मलबा गिरता रहता है। जिस कारण यात्रियों को आगे की आवाजाही के लिए मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ता है। मार्ग खुलने के बाद ही श्रद्धालु यात्रा के आगे बढ़ते हैं। ऐसे में हल्की सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तमाम पड़ावों पर डेरा जमाए हुए हैं। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …