Thursday , June 4 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के नानकमत्ता में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में चंपावत निवासी एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, माडली, चंपावत शिक्षक संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे जीआईसी बालातड़ी में तैनात थे। मंगलवार को वह नई कार खरीदने के लिए साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी के साथ हल्द्वानी गए थे। बताया जा रहा है कि रात में लौटते समय नानकमत्ता के पास उनकी कार को सामने से आ रही तेज रफ्ता फॉर्च्यूनर कर ने टक्कर मार दी।

हादसे में संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी बाल-बाल बच गए। फॉर्च्यूनर में सवार लोगों के भी गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर में सवार एक व्यक्ति की भी इस हादसे में जान गई है। शवों का पोस्टमार्टम खटीमा में किया जा रहा है।

मृतक संजय पांडे के परिवार में पत्नी, तीन बच्चों समेत माता-पिता और दादी है। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शिक्षक संजय भजन गायकी भी करते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …