Thursday , April 24 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand weather: अगले 4 दिन में बदलेगा मौसम, जानें वेदर अपडेट्स

Uttarakhand weather: अगले 4 दिन में बदलेगा मौसम, जानें वेदर अपडेट्स

देहरादून। प्रदेशभर में वर्षा न होने से मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है, जिससे नवंबर के पहले पखवाड़े में भी सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। मॉनसून की विदाई के बाद से बारिश नहीं हुई है और ना ही पश्चिमी हवाएं चली है जिसकी वजह से तापमान में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को एक बार फिर दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 नवंबर के बाद प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम के बदले पैटर्न का असर इस साल सर्दियों में दिखाई दे रहा है। अक्टूबर महीने में मॉनसून की विदाई के बाद से बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर महीने में भी दिन के दिन के समय गर्मी परेशान कर रही है। वहीं, सुबह और शाम ठंड हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2018 में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा था। इसी तरह से प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया है कि 16 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

About team HNI

Check Also

विभागों द्वारा दिसंबर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए, सीएम धामी ने दिये निर्देश

विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए- मुख्यमंत्री बजट …