Thursday , September 17 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / झारखंड हाईकोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

झारखंड हाईकोर्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को जारी किया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने धोनी को उनके पूर्व साझेदारों मिहिर दिवाकर और सौम्या दास द्वारा दायर एक मामले में नोटिस भेजा है। मामला महेंद्र सिंह धोनी ने प्रार्थी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराई थी।

मामले में मिहिर दिवाकर, पत्नी सौम्य विश्वास और आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट को आरोपी बनाया गया था। विश्व स्तर पर क्रिकेट अकादमी खोलने को लेकर महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच समझौता हुआ था। वर्ष 2017 में मिहिर ने धौनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया। समझौते के तहत आर्का स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी की फीस और लाभ शेयर करना था, पर शर्तों का पालन नहीं करने का आरोप लगा धौनी ने शिकायतवाद दर्ज कराई थी। शिकायतवाद पर न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडेय की अदालत ने 20 मार्च को संज्ञान लेते हुए मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्य विश्वास और उनकी कंपनी आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट को समन जारी कर कोर्ट में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। सिविल कोर्ट की इस कार्यावाही को मिहिर दिवाकर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

बता दें महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग में भी अपनी लोहा मनवाया है। उनकी कप्तानी में भारत 2011 में विश्वकप अपने नाम किया। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कई बार ट्रॉफी अपने नाम की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी-20 विश्वकप भी अपने नाम किया था। 2 विश्वकप के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …