Sunday , April 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / यूकेएसएसएससी घोटाले में ठीक से हो जांच तो कई और लोग होंगे बेनकाब : आर्य

यूकेएसएसएससी घोटाले में ठीक से हो जांच तो कई और लोग होंगे बेनकाब : आर्य

हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) में हुई परीक्षा भर्ती घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार को इस मामले की जांच निष्पक्ष और सही तरीके से करनी चाहिए। साथ ही कौन-कौन लोग इस पूरे घोटाले में शामिल हैं और उनके तार कहां-कहां से जुड़े हुए हैं, इसकी गहराई से जांच हो तो कई और लोग बेनकाब हो सकते हैं।
आर्य ने कहा कि यूकेएसएसएससी में भर्ती घोटाले मामले को लेकर जिस तरह का संदेह कांग्रेस ने जताया था, वही सामने आया। भाजपा में इस तरीके के कारनामे होते रहते है और अब सच्चाई सबके सामने है। अब सरकार से यही उम्मीद है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply