Saturday , April 25 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : दून समेत चार जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा! 

उत्तराखंड : दून समेत चार जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा! 

देहरादून। आज सोमवार से अगले 24 घंटों में देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन जिलों में जहां कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इन चार जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply