Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : ऑफिस में नहीं चलेगा जींस-टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज, ड्रेस कोड का पालन करना होगा अनिवार्य

उत्तराखंड : ऑफिस में नहीं चलेगा जींस-टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज, ड्रेस कोड का पालन करना होगा अनिवार्य

देहरादून। अब पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के कर्मचारी ऑफिस में जींस-टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर नहीं आ सकेंगे। सभी को ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

जानकारी के मुताबिक पिटकुल के महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार जुयाल की ओर से सभी अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया कि कई अधिकारी जींस, टीशर्ट व स्पोर्ट्स शूज पहनकर कार्यालय आ रहे हैं। शासन व अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी वह इन्हीं परिधानों में शामिल हो रहे हैं, जो कि स्वस्थ कार्य संस्कृति का परिचायक नहीं है।

पिटकुल के महाप्रबंधक कहा ने कहा कि कार्यालय के पुरुष अफसरों को पैंट-शर्ट व चमड़े के जूते पहनकर आना होगा। जबकि महिला अधिकारी व कर्मचारी सूट या साड़ी पहनकर ही कार्यालय आएं। इसके अलावा कार्यालय से बाहर शासन या अन्य स्तर पर होने वाली बैठकों में भी अधिकारियों को इसी ड्रेस कोड में शामिल होने के लिए कहा गया है। उन्होंने साफ़ किया कि सभी अधिकारियों को ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply